Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: माल गांव में आतंक का पर्याय बना गुलदार, कई मवेशियों को बनाया निवाला, गश्त बढ़ाने की मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में गांवों से लेकर मैदानों तक गुलदार का आतंक बना हुआ है। जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है।

गुलदार का आतंक

जानकारी के अनुसार नगर से सटे माल गांव में गुलदार पिछले एक महीने में कई मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है। वहीं बीते कल सोमवार को सुबह करीब 10 बजे गुलदार ने एक बकरी पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर गुलदार भागा। तब ग्रामीण माया बिष्ट ने बताया कि उनकी बेटी बकरियों को चरा रहीं थीं। गनीमत रही कि गुलदार ने उनकी बेटी पर हमला नहीं किया। इससे पहले एक सप्ताह पूर्व भी गुलदार ने घर में घुसकर पिता-पुत्र पर भी हमला कर दिया था। 

पिंजरा लगाने की मांंग

इस संबंध में ग्रामीणों ने रेंजर मोहन राम आर्या को ज्ञापन भेजकर मुआवजे की मांग की है‌। साथ ही नियमित गश्त करने और पिंजरा लगाने की मांग की है।

Exit mobile version