Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आतंक का पर्याय बना गुलदार, कटारमल के पास बाइक सवार पर किया हमला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में गांवों से लेकर मैदानों तक गुलदार आतंक का पर्याय बन‌ गया है। जिससे लोगों में भय बना हुआ है। वहीं बीते कल बुधवार की सुबह अल्मोड़ा से रानीखेत को निकले बाइक सवार पर कटारमल के पास एक गुलदार ने हमला कर दिया।

ग्रामीणों से सावधान रहने की अपील

मिली जानकारी के अनुसार रेंजर मोहन राम आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को अल्मोड़ा से रानीखेत की ओर निकले बाइक सवार राकेश साह निवासी बिहार और उनके साथी भूपेंद्र लाल निवासी खत्याड़ी काम को जा रहे थे। इस दौरान कटारमल के पास घात लगाए गुलदार ने आगे से उन पर हमला कर दिया। इस हमले के दौरान वाहन चालक घायल हो गया। वहीं साथी भूपेंद्र लाल बाइक से गिरने के कारण घायल हो गया। शोर शराबा करने पर गुलदार भागा। जिला अस्पताल में उपचार के बाद घायल को छुट्टी दे दी गई है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। वन कर्मियों ने ग्रामीणों से घटनास्थल के आसपास न जाने की अपील की है।

Exit mobile version