Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आतंक का पर्याय बना गुलदार, स्कूल के पास दिखने से बच्चों व अभिभावकों में दहशत, पिंजरा लगाने की मांंग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में गांव से लेकर मैदानों तक गुलदार का आतंक बना हुआ है। वहीं अल्मोड़ा जिले के रानीखेत के ताड़ीखेत ब्लाक की ग्राम पंचायत फल्द्वाड़ी में गुलदार आतंक का पर्याय बना हुआ है।

गुलदार का आतंक

मिली जानकारी के अनुसार यहां बीते रविवार को गुलदार ने प्राथमिक विद्यालय पनघट के पास एक गाय को मार डाला। ऐसे में स्कूल के पास गुलदार दिखने से दहशत का माहौल है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक वर्ष में गुलदार अब तक 12 से अधिक गोवंशीय पशुओं को मार चुका है। सोमवार सुबह गुलदार विद्यालय के पास दिखाई दिया। जिससे स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि जंगल और खेतों से होकर दूर-दूर से आने वाले छोटे बच्चों की सुरक्षा खतरे में है। जिस पर ग्राम प्रधान सोनू आर्या और ग्रामीणों ने वन क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन भेजकर बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है।

Exit mobile version