Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कर्नाटक खोला में आतंक का पर्याय बना गुलदार, वन विभाग की गश्त जारी, एक और ट्रैप कैमरा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नगर के कर्नाटक खोला में गुलदार का आतंक बना हुआ है। जिससे लोग में दहशत बनी हुई है।

गुलदार के लिए लगाए ट्रैप कैमरे

जानकारी के अनुसार यहां वन विभाग को बीते कुछ दिनों पहले कर्नाटक खोला में गुलदार ने एक व्यक्ति पर हमले किया था। वहीं क्षेत्र के लोगों की ओर से भी क्षेत्र में गुलदार का वीडियो बनाया गया था। इसमें दो गुलदार एक साथ दिखाई दे रहे थे। तब से वन विभाग की ओर से क्षेत्र में गश्त की जा रही है। ट्रैप कैमरा भी लगाया गया है। वन विभाग लगातार गश्त कर रहा है, लेकिन गुलदार की चहलकदमी अब तक कैमरे में कैद नहीं हुई है। अब वन विभाग की ओर से क्षेत्र में एक ओर ट्रैप कैमरा लगाया गया है। साथ ही लोगों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

Exit mobile version