Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: घर के बाथरूम में घुसा गुलदार, मची अफरातफरी, जानें कैसे पिंजरे‌ में कैद हुआ गुलदार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज मंगलवार सुबह तड़के लगभग 5 बजे पूर्वी पोखरखाली निवासी पंकज तिवारी के घर में हड़कंप मच गया।

घर के बाथरूम में घुसा गुलदार

दरअसल सुबह सुबह उनके घर के बाथरूम में एक गुलदार घुस गया। जिससे अफरा-तफरी मच गई। गुलदार के बाथरूम में घुसने पर परिवार ने हिम्मत से काम लेते हुए बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और तुरंत वन विभाग व एनटीडी चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद टीम ने सावधानीपूर्वक कार्रवाई करते हुए गुलदार को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला और अपने साथ वन विभाग के कार्यालय ले गई। हालांकि इस घटना में किसी तरह के जनहानि की सूचना नहीं है।

Exit mobile version