Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ग्रामीण क्षेत्रों में आतंक का पर्याय बना गुलदार, पिंजरा लगाने की मांंग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में गांवों से लेकर नगरों तक गुलदार आतंक का पर्याय बना हुआ है। जो लोगों के लिए भी दहशत बढ़ा रहा है।

निजात दिलाने की मांग

जिला मुख्यालय समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है। जिस पर मंगलवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य रोहन कुमार आर्या के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएफओ से मुलाकात की और मामले को लेकर डीएफओ को अवगत कराया। साथ ही कहा कि इन दिनों ग्रामीण क्षेत्र में एक साथ तीन गुलदारों चहलकदमी देखी जा रही है। जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। वहीं, प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीण गुलदार के भय से अंधेरा होते ही घरों में दुबकने को मजबूर हैं। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

रहें मौजूद

ज्ञापन सौंपने वालों में संजय कुमार आर्या, रवि प्रसाद, हिमांशु प्रसाद, सुंदर, गौरव, नीरज समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Exit mobile version