Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: खत्याड़ी में दिन में बढ़ने लगी गुलदार की चहलकदमी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने की पिंजरा लगाने की मांग

अल्मोड़ा में गुलदार आए दिन आतंक का पर्याय बन रहा है। जिसकी नगरों से लेकर गाँवों तक आमद लगातार बढ़ रही है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है।

गुलदार का आतंक

वहीं खत्याड़ी में गुलदार की चहलकदमी बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल है। बताया कि खत्याड़ी रामलीला ग्राउंड के पास दिन में गुलदार की चहलकदमी से भय बना हुआ है। जो कभी भी आबादी वाले क्षेत्र में आ जा रहा है जिससे लोगों की जान खतरे में पड़ रही है। ऐसे में लोगों का दिन में बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। जिस पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने खत्याड़ी रामलीला ग्राउंड के नीचे वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है।

Exit mobile version