Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के विवेकानंद पुरी में फिर दिखा गुलदार, शाम ढलते ही सन्नाटे में डूबा मोहल्ला, प्रशासन से सुरक्षा की मांग

अल्मोड़ा:‌ अल्मोड़ा शहर में गुलदार की बढ़ती सक्रियता से लोगों में दहशत का माहौल है। पिछले कुछ दिनों से शहर के विभिन्न वार्डों और आसपास के ग्रामीण इलाकों में गुलदार की निरंतर आवाजाही देखी जा रही है। जिससे लोगों में भय बना हुआ है।

गुलदार का आतंक

मिली जानकारी के अनुसार ताजा मामला अभी शनिवार रात करीब 9 बजे का है, जब शहर के विवेकानंद पुरी वार्ड में एक गुलदार को बेखौफ होकर घूमते देखा गया‌ है। जो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शाम ढलते ही गुलदार रिहायशी इलाकों, स्कूलों के आसपास और मुख्य सड़कों पर मंडराने लगता है, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गुलदार के लगातार दिखाई देने से बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसके अलावा, क्षेत्र में पालतू जानवरों के भी असुरक्षित होने की आशंका बनी हुई है।


​की यह मांग

​क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से मांग की है कि प्रभावित इलाकों में गश्त बढ़ाई जाए और उचित कदम उठाए जाएं ताकि किसी अनहोनी को टाला जा सके।


​सुरक्षा के लिए जरूरी सुझाव

​वन विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जिसमें
📌रात के समय घर से बाहर निकलते समय हमेशा टॉर्च साथ रखें और कोशिश करें कि 2-3 लोग एक साथ चलें।
📌अपने घर के आसपास झाड़ियों को साफ रखें ताकि गुलदार को छिपने की जगह न मिले।
📌यदि कहीं भी गुलदार दिखाई दे, तो घबराएं नहीं और तुरंत इसकी सूचना वन विभाग के कंट्रोल रूम को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Exit mobile version