Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: माल गांव में गुलदार का आतंक, एक पिंजरे में कैद, दो अन्य गुलदारों की चहलकदमी ने बढ़ाई दहशत, देखें वीडियो

अल्मोड़ा: अल्मोड़ाजिले के माल गांव में लंबे समय से दहशत का सबब बने गुलदारों की गतिविधि से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

दो‌ गुलदारों की दिखी चहलकदमी

वहीं वन विभाग को इस मामले में तब राहत मिली जब क्षेत्र में सक्रिय एक गुलदार पिंजड़े में कैद हो गया। हालांकि, ग्रामीणों की चिंता अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। एक तरफ जहां एक गुलदार पकड़ा जा चुका है, वहीं क्षेत्र में दो अन्य गुलदार बेखौफ घूमते हुए नजर आए हैं।  स्थानीय निवासियों ने इन दोनों गुलदारों की चहलकदमी को अपने कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों गुलदार रिहाइशी इलाके के आसपास खुले में घूमते दिखाई दे रहे हैं।

माल गांव में एक गुलदार पिंजरे में कैद, दो बाहर चहलकदमी करते हुए कैमरे में कैद

ग्रामीणों में दहशत

पिंजरें में एक गुलदार के फंसने के बावजूद दो अन्य तेंदुओं की मौजूदगी ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम ढलते ही गांव में सन्नाटा पसर जाता है और लोग अपने बच्चों व मवेशियों की सुरक्षा को लेकर खासे चिंतित हैं। वन विभाग की टीम ने पकड़े गए गुलदार को अपने कब्जे में ले लिया है।

Exit mobile version