Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गांवों में बढ़ता जा रहा है गुलदार का आतंक, लोगों में दहशत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में गांवों से लेकर नगरों तक गुलदार का आतंक बना हुआ है। जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है।

गुलदार बना आतंक का पर्याय

मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों हवालबाग विकासखंड के कसारदेवी, माट, मटेना, छाना सहित आसपास के गांवों में गुलदार आतंक का पर्याय बन चुका है। जिससे लोगों में भय‌ का माहौल है। बताया है कि गुलदार एक सप्ताह के भीतर पांच से अधिक पालतू जानवरों को अपना शिकार बना चुका है।जिस पर वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

Exit mobile version