Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गुलदार का बढ़ता आतंक, गतिविधि को जगह-जगह लगाए ट्रैप कैमरे

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में गांवों से लेकर नगरों तक गुलदार आतंक का पर्याय बना हुआ है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

एहतियात बरतने की सलाह

वहीं शनिवार रात वन विभाग की टीम ने हवालबाग के ग्राम पंचायत फलसीमा में गश्त लगाई और लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी।  नगर समेत ग्रामीण इलाकों में गुलदार आये दिन सीसीटीवी कैमरे में चहल कदमी करते हुए कैद हो रहा है। नगर से सटे ग्राम पंचायत फलसीमा में इन दिनों गुलदार दिखाई दे रहा है। जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। गुलदार की मूवमेंट को जगह-जगह ट्रेप कमरे लगाए गए हैं।

Exit mobile version