Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गुलदार की दहशत, इन क्षेत्रों में लगाएं गए ट्रैप कैमरे

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में गांवों से लेकर नगरों तक गुलदार आतंक का पर्याय बन चुका है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

लोगों को किया जागरूक

ऐसे में गुलदार की दहशत के बीच वन विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रमों के साथ ट्रैप कैमरे लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को रेंजर मोहन राम आर्या के नेतृत्व में टीम ने कोटयूडा, झिझाड़, किरड़ा आदि में लोगों को मानव वन्य जीव संघर्ष के न्यूनीकरण व बचाव की जानकारी दी। साथ ही टीम ने गश्त की और गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में ट्रैप कैमरे लगाए।

Exit mobile version