Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आतंक का पर्याय बन रहे गुलदार, यहां एक साथ दिखे 06 गुलदार, ग्रामीणों में दहशत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में गांवों से लेकर मैदानों तक गुलदार आतंक का पर्याय बना हुआ है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

गुलदार का आतंक

जानकारी के अनुसार जिले के सैल गांव में एक साथ छह गुलदार सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। जो झुंड दिखे हैं। इससे लोगों में डर बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, शैल पातालदेवी में गुलदारों की चहलकदमी काफी बढ़ गई है। पातालदेवी निवासी राजेंद्र प्रसाद के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में गुलदारों की चहलकदमी कैद भी हुई है। जिसमे एक साथ छह गुलदार सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिए हैं। जिस पर लोगों ने जल्द वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। जिससे गुलदार के आतंक से निजात मिल सके।

Exit mobile version