Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आबादी की ओर‌ बढ़ रहें गुलदार, मुख्य बाजार में गुलदार की चहलकदमी से बढ़ी दहशत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में गुलदार अब जंगलों से आबादी की ओर‌ से तेजी से बढ़ने लगा है। गांवों से लेकर नगरों तक गुलदार की चहलकदमी बढ़ने लगी है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

गुलदार की दहशत

वहीं अब जिला मुख्यालय के बीच बाजार में गुलदार दिखने से दहशत बढ़ गई। जानकारी के अनुसार इन दिनों अब खत्याड़ी, लाट, दुगालखोला समेत अन्य रिहायशी इलाकों के पास गुलदार की चहलकदमी ने लोगों में भय पैदा कर दिया है। स्थानीय प्रशांत साह ने कहा कि क्षेत्र में आए दिन गुलदार की धमक से लोग परेशान हैं। वहीं जिला मुख्यालय के बीच बाजार में गुलदार की धमक से लोग दहशत में हैं। गुलदार की चहलकदमी सीसीटीवी में कैद हुई है।

Exit mobile version