Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: “आओ हम सब योग करे” अभियान जारी, मुरली मनोहर मंदिर में गूंजे वेदों के स्वर, दिखा वैदिक संवाद और योग का अनुपम समागम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, नमामि गंगे उत्तराखण्ड के संयुक्त तत्वावधान में “आओ हम सब योग करें” अभियान जारी है।

रहें मुख्य अतिथि

इसके अंतर्गत आज अल्मोड़ा के ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर परिसर में एक विशेष आयोजन हुआ। जिसमे गंगा, वेद, पुराण और नदी सभ्यता की विरासत को जनमानस तक पहुंचाने और योग तथा भारतीय संस्कृति के मूल स्वरूप को पुनर्जीवित करने की एक अनूठी पहल हुई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रीति शाह, पुजारी देवीदत्त पांडे, योग शिक्षक ललन कुमार सिंह और रॉबिन हिमानी रहें।

योग का बताया महत्व

मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रीति शाह ने कहा:
“आज हम जिस सनातन ज्ञान की बात करते हैं, वह केवल ग्रंथों में सीमित नहीं है। वेद, योग और नदियाँ – यह तीनों हमारी जीवनधारा हैं।‌ विशिष्ट अतिथि पुजारी देवीदत्त पांडे ने कहा “मुरली मनोहर मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि यह एक जीवंत धरोहर है जहाँ वेदों की ध्वनि आज भी जीवित है। डॉ. गिरीश अधिकारी (कार्यक्रम संचालक) ने कहा “वेदों और योग का संबंध केवल आध्यात्मिक नहीं, वैज्ञानिक भी है। हमारे ऋषियों ने हजारों वर्ष पहले जो जीवनशैली दी, वही आज रोग, तनाव और प्रदूषण से लड़ने का समाधान है। हेमलता अवस्थी ने कहा “नमामि गंगे का यह अभियान हमें याद दिलाता है कि हमारी नदियाँ केवल जलधाराएं नहीं, बल्कि जीवित परंपरा हैं। गंगा माता का सम्मान केवल नदी के रूप में नहीं, बल्कि एक जीवनशक्ति के रूप में होना चाहिए। शोधार्थी रॉबिन हिमानी ने कहा “नदी सभ्यता केवल इतिहास नहीं, वर्तमान और भविष्य की चेतना है। गंगा, यमुना, सरस्वती जैसी नदियाँ हमारे शरीर के भीतर भी प्रवाहित होती हैं – प्राण रूप में। यह आयोजन एक शोध की तरह है, जिसमें जीवित संस्कृति को प्रत्यक्ष देखा जा सकता है।” डॉ.नवीन चंद भट्ट, विभागाध्यक्ष, योग विज्ञान विभाग, एसएसजे विश्वविद्यालय ने मार्गदर्शन में कहा “नमामि गंगे केवल जल की शुद्धता का नहीं, चेतना की शुद्धता का अभियान है।

रहें उपस्थित

इस विशेष आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। प्रमुख रूप से सुदर्शन लाल साहब, दीवान बिष्ट, अंकित, खुशी, माया, मनीष कांडपाल, सूरत बिष्ट, अनंत बिष्ट , दीक्षा कांडपाल, काजल, गीतांजलि, प्रवल, ललिता, नेहा, गीतांशी, पूजा, यशिका, योगेश पाल, आशीष संतोलिया, अभय, पंकज, केशव, निशा बिष्ट,  आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version