Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: “आओ हम सब योग करें” अभियान जारी, योग प्रशिक्षक पूजा बोरा ने निशुल्क योग शिविर में ग्रामीणों को बताएं योग के फायदे

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के खत्याड़ी में सोबन सिंह जीना विश्विद्यालय अल्मोड़ा के योग विज्ञान विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत 21 मई से निःशुल्क योग शिविर का संचालन किया जा रहा है।

योग का बताया महत्व

इसी क्रम में सोबन सिंह जीना विश्विद्यालय की योग विज्ञान की छात्रा पूजा बोरा ने अल्मोड़ा के खत्याड़ी गांव के ग्रामीणों को योग के फायदे बताए और अपनी दिनचर्या में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
खत्याड़ी के गांव के ग्रामीणों ने निःशुल्क शिविर के आयोजन की सराहना की।।

Exit mobile version