Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ‘आओ हम सब योग करें’ अभियान, योग के नियमित अभ्यास से स्वस्थ बनाएं जीवन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में ‘आओ हम सब योग करें’ अभियान के तहत योग शिविर आयोजित हो रहे हैं।

योग का बताया महत्व

इसी क्रम में खत्याड़ी (अल्मोड़ा) में इस अभियान के तहत सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की योग विभाग की छात्रा पूजा बोरा ने अल्मोड़ा के खत्याड़ी गाँव में रहने वाले ग्रामीणों को योगाभ्यास कराया। पूजा ने योग से होने वाले फायदों के बारे में बताते हुए योगासनों का अभ्यास कराया। ग्रामीणों का कहना है कि योगाभ्यास से उन्हें स्वास्थ्य लाभ हुआ है। उन्होंने अन्य लोगों से भी योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का अनुरोध किया।

Exit mobile version