Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: “आओ हम सब योग करें” अभियान: विद्यार्थियों ने गाँव-गाँव और स्कूलों में लगाया निःशुल्क योग शिविर, योग से स्वस्थ जीवन और स्वच्छता का दिया संदेश

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, नमामि गंगे उत्तराखण्ड तथा योग विज्ञान विभाग के तत्वावधान में संचालित “आओ हम सब योग करें” अभियान के अंतर्गत आज विभिन्न विद्यालयों, ग्रामों एवं संस्थानों में व्यापक स्तर पर निःशुल्क योग शिविरों का आयोजन किया गया।

योग शिविर

इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों ने योग, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।अभियान के अंतर्गत हेमलता बिष्ट द्वारा सरस्वती बाल विद्या निकेतन, अंजली देवताल द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर शिवाजी नगर खोल्टा, नेहा आर्य द्वारा एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज अल्मोड़ा, ज्योति मेहता द्वारा आयुष आयुर्वेदिक हॉस्पिटल सेल अल्मोड़ा, तथा गीतांजलि सीजवाली द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में योग शिविर आयोजित किए गए।

कराया योगाभ्यास

इसी क्रम में खुशी बिष्ट ने सरस्वती शिशु मंदिर नरसिंहबाड़ी अल्मोड़ा, रिया जोशी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय दुगालखोला, नेहा ने खत्याड़ी अल्मोड़ा, तथा अनुराधा धामी ने शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों को योगाभ्यास कराया। अभियान की विशेष बात यह रही कि योग का संदेश उत्तराखण्ड से बाहर उत्तर प्रदेश तक पहुँचा। माही वर्मा द्वारा योगा स्टूडियो मुरादाबाद, महक वर्मा द्वारा बराकोट, किरण बिष्ट द्वारा ग्राम धामस, जानकी एरी द्वारा श्यालीधार, तथा गीतांजलि सतवाल द्वारा ग्राम पलना बैंड में योग शिविर लगाए गए। इसके अतिरिक्त होली एंजेल पब्लिक स्कूल, अदिति जोशी द्वारा लोहाघाट, नितिशा भंडारी द्वारा दुगालखोला, तथा जया अधिकारी द्वारा आर्य कन्या प्राथमिक विद्यालय , भावना कंडारी राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में भी योग प्रशिक्षण एवं सामूहिक योगाभ्यास आयोजित किया गया। वहीं नेहा आर्या द्वारा एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज स्कूल में योगाभ्यास कराया गया। वहीं रिया जोशी द्वारा गर्वनमेंट प्राइमरी स्कूल दुगालखोला अल्मोड़ा में योगाभ्यास कराया गया।

योग शिविर का आयोजन

योग विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन चंद भट्ट ने कहा कि “आओ हम सब योग करें” अभियान केवल योग प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य समाज में स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक शांति, सांस्कृतिक जागरूकता एवं गंगा स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और विद्यार्थियों द्वारा गाँव-गाँव एवं विद्यालयों तक पहुँचकर निःशुल्क योग प्रशिक्षण देना अत्यंत सराहनीय कार्य है। योग विज्ञान विभाग के शिक्षक  लल्लन कुमार सिंह, डॉ गिरीश अधिकारी , हेमलता अवस्थी , शोधार्थी दीपक सिंह, रक्षिता पाण्डेय, आदि , प्रतिदिन अलग-अलग अलग-अलग योग केंद्रों में जाकर योग शिविरो जायजा लेंगे। योग विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया। शिविरों में बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया तथा नियमित योग करने का संकल्प लिया।‌ उल्लेखनीय है कि “आओ हम सब योग करें” अभियान के अंतर्गत 21 मई से 21 जून तक उत्तराखण्ड सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क योग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से हजारों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। यह अभियान नमामि गंगे, योग एवं स्वस्थ भारत के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य कर रहा है।

Exit mobile version