Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: “आओ हम सब योग करे” अभियान, योग प्रशिक्षु पूजा बोरा ने सिखाएं शरीर को स्वस्थ रखने के गुर, सिखाएं यह प्राणायाम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आओ हम सब योग करे अभियान के तहत जनपद में योग शिविरों का आयोजन जारी है।

बताएं यह प्राणायाम

इसी क्रम में निःशुल्क शिविर के तहत विश्वविद्यालय की योग विज्ञान की एमए की छात्रा पूजा बोरा द्वारा अल्मोड़ा खत्याड़ी में रहने वाले कई छात्रों को योगाभ्यास कराया तथा योग के नियमित अभ्यास से शरीर को होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। साथ ही योग को अपने दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।

बताया यह खास उद्देश्य

इस अभियान का उद्देश्य जन-जन तक योग के जागरूकता को फैलाना एवं आमजनमानस को  स्वस्थ्य रखना है। इस अभियान से समाज के हर वर्ग को जोड़े जाने का लक्ष्य रखा गया है जिस हेतु विद्यार्थियों के योग प्रशिक्षुओं एवं योग स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न विद्यालयों में जाकर योग शिविर लगाए जा रहे हैं साथ ही आमजनमानस हेतु देश एवं प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरीय क्षेत्रों में प्रातः एवं सायं कालीन सत्रों में योग शिविरों का आयोजन कराया जा रहा है।

Exit mobile version