Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: “आओ हम सब योग करें”: योग का बताया महत्व, 21 मई से 21 जून तक आयोजित होगी निशुल्क योग शिविर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में योग विज्ञान विभाग, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा में आगामी “आओ हम सब योग करें” जन-जागरूकता अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

योग का बताया महत्व

इस बैठक में विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट, सहायक प्राध्यापक डॉ. लल्लन कुमार सिंह तथा डॉ. गिरीश अधिकारी, डॉ रजनीश जोशी, सीता राम , हेमलता अवस्थी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभाग के छात्र-छात्राओं को अभियान की योजना, उद्देश्य एवं क्रियान्वयन की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य 21 मई से 21 जून 2025 तक चलने वाले एक माह के विशेष योग शिविरों के आयोजन को सुचारु रूप से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देना था। विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि प्रत्येक छात्र एवं छात्रा अपने-अपने गांवों या निकटवर्ती क्षेत्रों में जाकर निशुल्क योग शिविरों का संचालन करें, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक योग का लाभ पहुंच सके। बताया कि यह अभियान 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की ओर बढ़ता एक महत्वपूर्ण कदम है। इन एक माह चलने वाले शिविरों के माध्यम से योग को जन-जन तक पहुंचाकर इस दिवस को एक व्यापक सामाजिक आंदोलन का स्वरूप दिया जा रहा है।

लिया यह संकल्प

बैठक का समापन विभागाध्यक्ष द्वारा सभी छात्रों से यह संकल्प दिलाकर किया गया कि वे योग के प्रचार-प्रसार हेतु निरंतर कार्यरत रहेंगे और इस अभियान को केवल एक कार्यक्रम न मानकर जनसेवा के रूप में अपनाएंगे।

Exit mobile version