Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आओ हम सब योग करें: योग प्राशिक्षिका गीतांजलि सतवाल ने स्कूली बच्चों को कराया योगाभ्यास, नियमित अभ्यास हेतु किया प्रेरित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आओ हम सब योग करें अभियान के तहत योग शिविर आयोजित हो रहे हैं।

कराया योगाभ्यास

इसी क्रम में हम सब योग करें अभियान के तहत राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज अल्मोड़ा में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान योग प्राशिक्षिका गीतांजलि सतवाल द्वारा 150 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षिकाओं व कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया गया और इससे होने वाले लाभ बताए गए और उन्हें बताया गया कि लोगों को दैनिक जीवन में योग अपनाना चाहिए। योग आसन शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद करता है। शरीर और मन को शांत करने के लिए शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। योग तनाव और चिन्ता का प्रबंधन करने में भी सहायक है। योग का नियमित अभ्यास व्यक्ति को स्वस्थ बनाये रखने में मदद करता है इसके अलावा बीमारियों से संबंधित योगाभ्यास करने पर मरीजों को राहत मिलती है, खास बात यह है कि कई ऐसी बीमारियों जिनका ऐलोपैथी में कोई इलाज नहीं है योग साधना से उनका इलाज हो सकता है।

मानसिक तनाव होता है दूर

बताया कि नियमित योगाभ्यास द्वारा शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है और मानसिक तनाव दूर किया जा सकता है। गीतांजलि सतवाल ने बताया कि उन्होंने उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों में लोगों को योग के लिए प्रेरित किया है और शिविर भी आयोजित करवाए हैं, इससे पूर्व वे अल्मोड़ा में अपनी सेवा दे चुकी हैं। योग के लिए किसी प्रकार का संसाधन भी नही चाहिए उचित प्रशिक्षक की सलाह से कोई भी व्यक्ति अपने घर में योग का अभ्यास कर सकता है।

Exit mobile version