आओ हम सब योग करें अभियान
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा द्वारा डॉक्टर नवीन भट्ट के संरक्षण में नियमित रूप से नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
योग का जीवन में खास महत्व
जिसमे योग प्रशिक्षक सन्तोष बिष्ट ने आज योग शिविर के पांचवे दिन शनिवार को मोहल्ले में . ताड़ासन का अभ्यास कराया तथा इनके लाभ व सावधानियां के बारे में बताया। योग शिविर में क्षेत्र के लोग बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं और उन्हें लाभ भी हो रहा है। बताया आज शिविर में मनीष बिष्ट ,सागर विष्ट,भावना बिष्ट,माही बिष्ट,आदि उपस्थित रहें।
शिविर का आयोजन
योग प्रशिक्षक लोकेश तिवारी ने आज योग शिविर के पांचवे दिन जीआईसी में योग और प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा इनके लाभ व सावधानियां के बारे में बताया। योग शिविर में क्षेत्र के लोग बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं और उन्हें लाभ भी हो रहा है। शिविर में छोटे से बड़े सभी लोग उपस्थित रहें।
जागरूकता बेहद जरुरी
योग प्रशिक्षक पूजा बगड़वाल ने आज योग शिविर के चौथे दिन केडी मेमोरियल स्कूल कर्नाटक खोला अल्मोड़ा मोहल्ले में योग का अभ्यास कराया तथा इनके लाभ व सावधानियां के बारे में बताया। योग शिविर में क्षेत्र के लोग बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं और उन्हें लाभ भी हो रहा है। कहा समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। जिससे जिसे जन जागरूकता बढ़े। आज शिविर में कई लोग उपस्थित रहें।