Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित, लोगों की बढ़ रही दिक्कतें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में लगातार बारिश का दौर जारी है। जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण सड़कों में मलबा आने से मार्ग अवरूद्ध हो रहें हैं। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश का दौर

मिली जानकारी के अनुसार आपदा कंट्रोल से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक बारिश ताकुला में 144.0 मिमी रिकॉर्ड की गई, जबकि सोमेश्वर में 136.0 मिमी, सल्ट में 121.0 मिमी और जागेश्वर में 82.0 मिमी वर्षा दर्ज हुई। चौखुटिया में 75.0 मिमी, जैंती में 80.0 मिमी, भैंसियाछाना में 67.5 मिमी और रानीखेत में 55.0 मिमी बारिश हुई। वहीं, भिकियासैंण में 47.5 मिमी, अल्मोड़ा में 47.0 मिमी और शीतलाखेत में 41.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बुधवार को भी बारिश हुई। आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Exit mobile version