Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बारिश से जनजीवन प्रभावित, भैंसियाछाना में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने से बड़ी संख्या में आबादी हुई परेशान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मौसम में बदलाव जारी है। आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं भैंसियाछाना में लोगों को बिना बिजली के काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

बिजली लाइन हुई क्षतिग्रस्त

मिली जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को भारी बारिश के बीच बाड़ेछीना फीडर से निकलने वाली 11 केवी लाइन में पेड़ गिर गया। जिससे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे धौलछीना और सेराघाट कस्बे समेत दर्जनों ग्राम पंचायतों में शाम तीन बजे से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जिसके बाद सूचना दी गई। वहीं बीते कल गुरुवार देर शाम लाइन को ठीक किया जा सका। हालांकि 24 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

Exit mobile version