Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बारिश से जनजीवन प्रभावित, मलबा आने से यह दो ग्रामीण सड़कें बंद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में लगातार बारिश का दौर जारी है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

बारिश से यह सड़कें बंद

मिली जानकारी के अनुसार इसके चलते मलबा आने से जिले में दो मार्गों पर यातायात बाधित रहा। सोमवार की तड़के तीन बजे से बारिश शुरु हुई। लगातार बारिश के चलते मासी-जालली- पंतकोटुली मुख्य जिला मोटर मार्ग और ईडा-जौरासी ग्रामीण मोटर मार्ग पर मलबा आ गया। इससे दोनों सड़कों पर यातायात ठप हो गया। इससे आवाजाही में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। आज भी मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Exit mobile version