Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बारिश से जनजीवन प्रभावित, इन दो सड़कों पर प्रभावित हुआ यातायात

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मौसम बदल रहा है। कभी बारिश तो कभी धूप का दौर चल रहा है। जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

15 गांवों के करीब सात हजार लोगों का कटा संपर्क

वहीं बारिश से सड़कों पर मलबा और बोल्डर आने से यातायात प्रभावित हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार की रात जिले भर मे बारिश हुई। दो सड़क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है।पातलीबगड़- थपनिया मोटर मार्ग पर यातायात प्रभावित है। जिससे रविवार को इन स्थानों पर फल, सब्जियों और दूध की आपूर्ति भी नहीं हो पाई। जिससे लोगों को काफी दिक्कतें हुई।

Exit mobile version