Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिला अस्पताल में आयुष विभाग द्वारा लाइफस्टाइल ओपीडी की शुरुआत, आयुष विंग में प्रत्येक शुक्रवार को मिलेगी सुविधा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में आयुष विभाग द्वारा आयुष विंग में प्रत्येक शुक्रवार को लाइफस्टाइल ओपीडी की शुरुआत की गई है।

निःशुल्क उपचार और औषधि वितरण की सुविधा भी उपलब्ध

बताया है कि इस ओपीडी का उद्देश्य‌ लोगों की बिगड़ती जीवनशैली से उत्पन्न बीमारियों, जैसे शुगर, उच्च रक्तचाप, मोटापा और गठिया का निदान और उपचार प्रदान करना है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पंकज वर्मा और डॉ. ललिता जोशी इन रोगों का उपचार कर रहे हैं। इसके साथ ही, मरीजों को आहार-विहार, दिनचर्या, ऋतुचर्या, योग और प्राणायाम की जानकारी दी जाती है, जिससे वे अपनी जीवनशैली में सुधार कर स्वस्थ और रोगमुक्त रह सकें। इस ओपीडी के अंतर्गत निःशुल्क उपचार और औषधि वितरण की सुविधा भी उपलब्ध है।

पहले दिन लगभग 40 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ

अल्मोड़ा के जिला और बेस चिकित्सालयों में इस ओपीडी के पहले दिन लगभग 40 से अधिक मरीजों ने इसका लाभ उठाया। इस प्रयास में चीफ फार्मासिस्ट उमेश सेमवाल और नेचुरोपैथी विशेषज्ञ वेंकटेश्वर पैनुली का सहयोग भी सराहनीय रहा। आयुष्मां आरोग्य मंदिर कोसी और नगर में माधव बाग संस्थान द्वारा प्रशिक्षित डॉ. अनुपमा त्यागी और डॉ. श्रुति अग्रवाल ने क्रमशः 21 और 28 मरीजों को लाभान्वित किया।

Exit mobile version