Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिला अस्पताल की लिफ्ट दो दिन बाद फिर हुई खराब, मरीज परेशान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के जिला अस्पताल की लिफ्ट पिछले कई दिनों से खराब पड़ी हुई है। जिसके बाद इसे ठीक कराया गया। जो फिर से खराब हो गई है।

अस्पताल की लिफ्ट दो दिन बाद फिर खराब

मिली जानकारी के अनुसार आठ- नौ दिन पूर्व लिफ्ट में तकनीकी खराबी आने से इसका संचालन ठप हो गया था। जिसके बाद पांच दिन बाद बरेली से तकनीशियन बुलाकर इसकी खराबी दूर की गई और संचालन किया गया। सिर्फ दो दिन बाद ही फिर से लिफ्ट में तकनीकी खराबी आने से इसका संचालन ठप हो गया। इससे गंभीर मरीजों को काफी दिक्कतें हो रही है।

जल्द होगा संचालन शुरू

इस संबंध में पीएमएस डाॅ. एचसी गड़कोटी ने बताया की तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट का संचालन ठप हो गया है। जल्द खराबी दूर कर इसका संचालन शुरू किया जाएगा।

Exit mobile version