Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी धनतेरस पर्व पर 21000 दीपों से प्रज्वलित होगा कपिलेश्वर धाम

अल्मोड़ा जिले में स्थित कपिलेश्वर धाम मंदिर समिति ने विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ज्ञान एवम् प्रकाश दीप उत्सव 2022 मनाने का निर्णय लिया है। परम् पिता शिव जी के समस्त भक्तों को कोटि-कोटि नमन, हर्ष और उल्लास से विगत दो वर्षों से दीपावली पर्व पर कपिलेश्वर धाम में दिव्य दीप उत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसे इस वर्ष धनतेरस के पावन पर्व पर दिनांक 22-10-22, शनिवार के दिन मनाने का निर्णय लिया गया है।

दीप उत्सव में अधिक से अधिक लोग हो शामिल: कपिलेश्वर मंदिर समिति

कपिलेश्वर धाम मंदिर समिति ने कहा कि इस दिव्य दीप उत्सव को देखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में शिव भक्तों का हार्दिक स्वागत है। मंदिर समिति ने सभी भक्तों से आग्रह किया है कि धर्म के इस यज्ञ को सच्चिदानन्द से पूर्ण करने हेतु समस्त क्षेत्र के माताओं, बहनों एवम् आम जनमानस इस दिव्य दीप उत्सव को सम्पन्न करने के लिए पूर्व की भांति इस वर्ष भी अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित हो।

21000 दीपकों से प्रज्वलित होगा शिव धाम

पिता शिव जी और माता पार्वती जी की कृपा से धनतेरस के पावन पर्व पर कपिलेश्वर धाम (अल्मोड़ा- नैनीताल जिले के मध्य) में 21000 दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे। मंदिर समिती ने इस वर्ष भी निर्णय लिया है कि प्रकाश एवम् ज्ञान के इस दिव्य दीप उत्सव में पिता शिव जी के समस्त भक्त तेल या दीपक दान करने का पुण्य कार्य कर अपने जीवन के उद्देश्य को संकल्पित, पुष्पित या पल्लवित कर सकते हैं।

Exit mobile version