Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: करंट की चपेट में आया लाइनमैन, बिजली लाइन में आए फॉल्ट को ठीक करते समय हुआ हादसा, हायर सेंटर रेफर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के तहसील ताकुला के बसौली क्षेत्र में एक करंट लगने से लाइनमैन झुलस गया।

हायर सेंटर रेफर

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा रविवार को हुआ। जब बसौली के पास बिजली लाइन में खराबी आ गई थी। जिसे ठीक करने के लिए लाइन मैन प्रताप सिंह ट्रांसफार्मर चढ़ा, लेकिन इसी दौरान व करंट की चपेट में आकर झुलस गया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए फायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

परिजनों ने लगाए यह आरोप

इस संबंध में युवक के परिजनों ने ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रताप सिंह नीचे उतरने से पहले ही शट डाउन वापस ले लिया गया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया।

Exit mobile version