Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मुर्गे की दुकान की आड़ में रखी शराब, पुलिस ने की बरामद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नशे के विरुद्ध पुलिस का लगातार अभियान जारी है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसी क्रम में दिनांक 20/08/2024 की रात्रि में
सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह के नेतृत्व में सोमेश्वर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान रनमन में मुर्गे की दुकान में पूरन राम उम्र करीब 32 पुत्र शंकर राम निवासी ग्राम ओकाली पोस्ट रनमन थाना सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा के कब्जे से एक प्लास्टिक के कट्टे में 16 अध्धे एवं 53 पव्वें अवैध अंगेजी शराब बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना सोमेश्वर में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

सोमेश्वर पुलिस टीम रहीं शामिल

1. अपर उपनिरीक्षक लोमेश कुमार
2. हेड कांस्टेबल पवन कुमार
3. हेड कांस्टेबल प्रकाश चंद्र

Exit mobile version