Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: चाय की प्याली में दी जा रहीं थीं शराब, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक- 26.01.2025 को थानाध्यक्ष धौलछीना विजय नेगी के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस टीम ने चैकिंग अभियान के दौरान डूंगरी में 01 व्यक्ति हर्ष सिंह पुत्र कल्याण सिंह निवासी ग्राम डूंगरी, धौलछीना जनपद अल्मोड़ा को अपने चाय की दुकान में अवैध रुप से शराब बेचते हुए पाया, जिसके कब्जे से 03 बोतल व 48 पव्वे अवैध देशी शराब गुलाब मार्का बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए, थाना धौलछीना में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई।

धौलछीना पुलिस टीम रहीं शामिल

1. अपर उ0नि0 जगदीश प्रसाद
2. हे0का0 सुरेन्द्र सिह नेगी
3. कानि0 रवि कुमार

Exit mobile version