Site icon Khabribox

अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल: स्लैम पोएट्री में 90 युवा कवियों की गूँज, 12 प्रतिभागी हुए चयनित, सभी की कविताएँ होंगी पुस्तक में संकलित

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल (ALF) के चतुर्थ संस्करण के तहत ग्रीन हिल्स ट्रस्ट द्वारा होटल शिखर के सभागार में एक भव्य ‘स्लैम पोएट्री’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का आयोजन

‘मेरा पहाड़ मेरा घर’ विषय पर आधारित इस प्रतियोगिता में अल्मोड़ा शहर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के लगभग 90 विद्यार्थियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से सामाजिक सरोकारों, संवेदनाओं और समकालीन मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की। आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि इसमें भाग लेने वाले सभी 90 प्रतिभागियों की रचनाओं को एक पुस्तक के रूप में संकलित कर प्रकाशित किया जाएगा।

प्रतियोगिता के परिणाम

जिसमें कड़ा मुकाबला जूनियर (कक्षा 8 से 12) और सीनियर (कॉलेज वर्ग) श्रेणियों में आयोजित किया गया, जिसमें से कुल शीर्ष 12 प्रतिभागियों का चयन किया गया।
•  ​जूनियर वर्ग:
◦ ​प्रथम: सौम्या जोशी (जी.आई.सी.)
◦ ​द्वितीय: वंश त्रिपाठी (शारदा पब्लिक स्कूल)
◦ ​तृतीय: लक्ष्य जोशी (बियर शिबा पब्लिक स्कूल)
◦ ​अन्य शीर्ष प्रतिभागी (4 से 10): कविता मिश्रा (आर्य कन्या – 4), ललित मेहता (महर्षि विद्या मंदिर – 5), नयन दीप पंत (शारदा पब्लिक स्कूल – 6), वैष्णवी जोशी (जी.जी.आई.सी. – 7), प्रतीक बिष्ट (मानस पब्लिक स्कूल – 8), मेघा बिष्ट (जी.आई.सी. – 9) एवं सोनी बिष्ट (एडम्स स्कूल – 10)।
•  ​सीनियर वर्ग:
◦ ​प्रथम: हिमांशु जोशी (एस.एस.जे. कैम्पस)
◦ ​द्वितीय: खुशी जोशी (एस.एस.जे. कैम्पस)

रहें शामिल

कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री आशीष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रो. आराधना शुक्ला, सी. एल. वर्मा, डॉ. जे. सी. दुर्गापाल और श्री धीरेन्द्र पांडे शामिल रहें। प्रतिभागियों की विषय-वस्तु, भाषा और प्रस्तुति शैली का मूल्यांकन निर्णायक मंडल के सदस्यों—डॉ. अरुण कलखुड़िया, डॉ. आस्था नेगी, डॉ. पुरन जोशी और नीरज पंत द्वारा किया गया।

दिया योगदान

ग्रीन हिल्स ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. वसुधा पंत ने सभी अतिथियों, निर्णायकों और विद्यालयों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कविता विचारों और संवेदनाओं को समाज तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवा पीढ़ी में साहित्य के प्रति बढ़ते रुझान को बेहद सुखद और आशाजनक बताया। ​कार्यक्रम का कुशल संचालन मीनाक्षी पाठक ने किया। इस दौरान ALF के सदस्य डॉ. दीपा गुप्ता, भूषण पांडे, दीपक जोशी, प्रो. एस. ए. हमीद, रचित पंत, मनोज गुप्ता, हर्षिता बिष्ट, शगुफ़्ता अंसारी, अशोक पंत, पी. सी. तिवारी व क्रांति जोशी उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में स्वयंसेवक हिमानी बनौला, साक्षी आगरी, अमन, श्रद्धा और प्रियंका ने विशेष योगदान दिया।

Exit mobile version