Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मल्ला महल में आयोजित होगा साहित्य महोत्सव, लगेंगी कार्यशालाएं और प्रदर्शनियां

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के मल्ला महल में अल्मोड़ा साहित्य महोत्सव का आयोजन होने वाला है।

साहित्य महोत्सव का आयोजन

इस संबंध में ग्रीन हिल्स ट्रस्ट की सचिव डॉ. वसुधा पंत ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मल्ला महल में अल्मोड़ा साहित्य महोत्सव का आयोजन होगा। यह महोत्सव 17 से 19 अक्तूबर तक चलेगा। इस महोत्सव में देश भर के प्रख्यात लेखक, पर्यावरणविद, इतिहासकार आदि शामिल होंगे। साथ ही कार्यशालाएं और प्रदर्शनियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रहेगी।

Exit mobile version