अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। रंवाई घाटी के साहित्यकार महावीर रवांल्टा को बाल साहित्य सम्मान-2024 से सम्मानित किया जाएगा।
दिया जाएगा यह सम्मान
मिली जानकारी के अनुसार उन्हें यह सम्मान मानिला (अल्मोड़ा) में 8 से10 जून को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय बाल साहित्य संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में प्रदान किया जाएगा। उन्हें त्रैमासिक पत्रिका ‘बालप्रहरी’ एवं बाल साहित्य संस्थान अल्मोड़ा द्वारा यह सम्मान दिया जाएगा।
बाल कहानी संग्रह ‘जुगनू की पढ़ाई’ के लिए दिया जा रहा सम्मान
10 मई सन 1966 ई को रवांई घाटी के सुदूरवर्ती क्षेत्र सरनौल गांव में महावीर रवांल्टा का जन्म हुआ। वह साहित्य की विभिन्न विधाओं में 41 पुस्तकें लिख चुके हैं। रवांल्टा को यह सम्मान उनके बाल कहानी संग्रह ‘जुगनू की पढ़ाई’ के लिए दिया जा रहा है।