अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को पंहुचते है। वही अब स्थानीय लोगों ने जागेश्वर रूट पर केमू की सेवा बढ़ाने और रोडवेज की सेवा संचालित करने की मांग की है।
रोडवेज बस के संचालन की मांग
मिली जानकारी के अनुसार बताया कि जागेश्वर धाम में सावन के मौके पर श्रद्धालुओं की आवाजाही भी अधिक रहती है। सार्वजनिक सेवा का अभाव होने से यात्रियों को अधिक किराया देकर यात्रा करनी पड़ती है। जिस पर लोगों ने कहा कि जागेश्वर रूट में रोडवेज बस का संचालन किया जाना चाहिए। जिससे जागेश्वर आने जाने वाले श्रद्धालुओं, यात्रियों को लाभ मिल सके।