Site icon Khabribox

अल्मोड़ा:अतिक्रमण के नाम पर स्थानीय गरीब व्यापारी को किया जा रहा प्रताड़ित, नगर पालिका परिषद पर आरोप

अल्मोड़ा से जुड़ी  खबर सामने आई है।आरोप है कि अल्मोड़ा नगर पालिका परिषद द्वारा अतिक्रमण के नाम पर स्थानीय गरीब व्यापारी को प्रताड़ित किया जा रहा है।

जानें पूरा मामला

अल्मोड़ा नगर पालिका परिषद द्वारा अतिक्रमण के नाम पर स्थानीय गरीब व्यापारी को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। नगर पालिका द्वारा आपदा में क्षतिग्रस्त घर की क्षतिग्रस्त सीढ़ियों को ठीक कराने पर लगातार तोड़ने का नोटिस दिया जा रहा है। जिसका पालिका सभासद व नगर अध्यक्ष भाजपा अमित साह मोनू भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पूर्व सभासद कैलाश गुरुरानी सभासद व भाजपा नगर महामंत्री मनोज जोशी सभासद व भाजपा नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट ने कड़ा विरोध किया है।

अतिक्रमण के नाम पर गरीब व्यक्तियों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर गरीब व्यक्तियों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि वह किसी प्रकार के अतिक्रमण का समर्थन नहीं करते हैं परंतु अतिक्रमण के नाम पर घर को जाने वाला रास्ता जो किसी को भी प्रभावित नहीं करता उसके तोड़ने का कड़ा विरोध करते हैं।

शिष्ट मंडल ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से भेंटवार्ता की

इस संदर्भ में एक शिष्ट मंडल ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से भेंटवार्ता की तथा कहा कि पूर्व में पालिका द्वारा स्वीकृत मार्ग को कैसे अतिक्रमण के दायरे में लाया जा सकता है जिसमें अधिशासी अधिकारी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया ।

यहां मौजूद रहे

शिष्टमंडल में अमित साह मोनू, कैलाश गुरुरानी मनोज जोशी, अर्जुन सिंह बिष्ट सलमान अंसारी, मुकुल कुमार, दीपक कपूर आदि सम्मिलित थे ।

Exit mobile version