Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अधिकारियों के लिखित आश्वासन के बाद हवालबाग ब्लॉक कार्यालय की तालाबंदी 3 दिन के लिए स्थगित, बहाल हुआ कामकाज

अल्मोड़ा: विकासखंड हवालबाग की 20 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों द्वारा शुरू की गई अनिश्चितकालीन तालाबंदी अधिकारियों के लिखित आश्वासन के बाद आज मंगलवार को तीन दिनों के लिए स्थगित कर दी गई है।

की बैठक

परियोजना निदेशक के.एन. तिवारी, जिला पंचायती राज अधिकारी राजेंद्र गुंज्याल तथा खंड विकास अधिकारी संतोष जेठी ने आंदोलनरत प्रधानों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने 20 सूत्रीय मांगों पर त्वरित कार्रवाई करने और 3 दिन के भीतर प्रगति रिपोर्ट साझा करने का लिखित पत्र दिया। जिसके बाद प्रशासनिक आश्वासन मिलने के बाद प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय का ताला खोल दिया, जिससे कामकाज फिर से बहाल हो गया।

कहीं यह बात

प्रधान संगठन ने साफ किया है कि यदि दी गई समय सीमा के भीतर मांगों पर अपेक्षित प्रगति नहीं हुई, तो नई रणनीति के साथ आंदोलन दोबारा शुरू किया जाएगा।

रहें उपस्थित

इस दौरान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नयाल, महामंत्री विनोद जोशी, मंत्री प्रमोद जोशी, किशन सिंह, एबीडीओ रमेश कनवाल, प्रभारी एडीओ पंचायत तनुज गोस्वामी समेत कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version