Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: परंपरागत रूप से मनाया गया लोहड़ी पर्व, की पूजा अर्चना, गाए लोहड़ी गीत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। बीते कल सोमवार को‌ जिलेभर में लोहड़ी पर्व मनाया गया।

मनाया लोहड़ी पर्व

इस मौके पर नगर के लिंक रोड स्थित गुरूद्वारा कृपासार में लोहड़ी पर पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर लोहड़ी पर्व पर सिख समुदाय के लोगों ने गुरुद्वारे में देर शाम अग्नि प्रज्वलित कर इसमें तिल अर्पित किए और लोहड़ी गीत गाए। यहां बड़ी संख्या में पहुंचे सिख समुदाय के लोग शामिल हुए।

Exit mobile version