अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। जल्द लोकसभा चुनाव होने वाले है। कुछ दिनों पहले तारीखों का भी ऐलान हो गया है। वहीं अल्मोड़ा जिले में मतदान प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
इतने कर्मियों को दिया प्रशिक्षण
जिसमें बीते कल गुरूवार को दूसरे दिन 1416 मतदान कर्मियों को मतदान प्रक्रिया की बारीकियां बताई गईं। एसएसजे परिसर के ऑडिटोरियम में 780 और उदय शंकर नाट्य अकादमी में 636 मतदान कर्मियों को ईवीएम और वीपीपैट का प्रशिक्षण दिया गया।
निर्धारित समय पर शुरू हो मतदान प्रक्रिया
इस मौके पर कार्यक्रम में पहुंची नोडल कार्मिक सीडीओ आकांक्षा कोंडे ने कहा कि लोकसभा चुनाव को उत्सव के रूप में लेना होगा। सभी कार्मिकों को आचार संहिता का पालन करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। उन्होंने कहा कि मतदान कर्मियों को मतदान करने के लिए पोस्टल बैलेट उपलब्ध कराया जाएगा।