Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: लोकसभा चुनाव 2024: आईटीआई फलसीमा में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण, चप्पे-चप्पे पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन तैयारियों में लगा हुआ है। इसी के चलते बीते कल बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत तोमर ने आईटीआई फलसीमा में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।

पूरे क्षेत्र में रहेगी बैरिकेडिंग

इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां पर्याप्त सीसीटीवी स्थापित किए जाने आवश्यक हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां बिजली सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि पोस्टल बैलेट गणना की सभी तैयारियों को समय पर पूरा करना होगा।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके एडीएम सीएस मर्तोलिया, ईई यूपीसीएल कन्हैया जी मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version