Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: लोकसभा चुनाव 2024: 716 मतदान कर्मियों को दिया प्रशिक्षण, दी जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही है। जिसके लिए मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

मतदान कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

मिली जानकारी के अनुसार बीते कल शुक्रवार को एसएसजे परिसर के सभागार में जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के 412 मतदान कर्मियों और उदय शंकर नाट्य अकादमी में रानीखेत विधानसभा के 304 मतदान कर्मियों को ईवीएम, वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें मास्टर ट्रेनर ने उन्हें चुनाव प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी।

रहें शामिल

इस मौके पर मास्टर ट्रेनर विनोद राठौर, राजेश बिष्ट, कपिल नयाल, हेम जोशी, अशोक कुमार, महेंद्र भंडारी, सवित जनौटी, भुवन चंद्र पांडे शामिल रहे।

Exit mobile version