Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: लोकसभा चुनाव: मतदान के दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। लोकसभा चुनाव की तैयारियां चल रही है। 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होने है।

मतदान के दिन वेतन के साथ सार्वजनिक अवकाश

जिस पर जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत तोमर ने बताया कि मतदान यानी 19 अप्रैल को जिले में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। साथ ही यह नियम कारखाना, दुकान और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान के लिए भी लागू होगा। बताया कि मतदान के दिन वेतन के साथ सार्वजनिक अवकाश दिया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने संस्थानों के लिए आदेश जारी कर दिए हैं।

Exit mobile version