अल्मोड़ा: जनपद अल्मोड़ा में निर्माण एवं सृजन के देवता भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती के शुभ अवसर पर पुलिस लाइन सहित समस्त थानों, चौकियों, फायर स्टेशनों और शाखाओं में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई।
की पूजा अर्चना
इस मौके पर एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस लाइन अल्मोड़ा में विशेष पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। क्षेत्राधिकारी (सीओ) अल्मोड़ा भावना कैंथोला ने पुलिस बल की मौजूदगी में भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया। इसके बाद शस्त्रागार और वर्कशॉप में रखे गए शस्त्रों, औजारों तथा सरकारी वाहनों व मशीनों की भी विधि-विधान से पूजा की गई। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित पुलिस कर्मियों को प्रसाद व मिष्ठान वितरित कर विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी गईं।
इसी क्रम में जनपद के सभी थाना व चौकी परिसरों, जिला नियंत्रण कक्ष और फायर स्टेशनों में भी भगवान श्री विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। सभी शाखाओं में शस्त्रागारों और उपकरणों का पूजन कर पुलिस जवानों के बीच मिठाई बांटी गई।