Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने पीड़ित दुकानदार को दिया हरसंभव मदद का आश्वासन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल रात्रि 10:30 के आसपास धार की तुनी के पास एक दुकान में अचानक आग लग‌ गयी।

दुकान में लगी आग

किसी व्यापारी की दुकान में शार्ट सर्किट, चोरी या अन्य कारणो से आग लगना एक बहुत बड़ा सदमा होता है। वहीं उसके परिवार के भरण पोषण का सहारा होता है‌। अगर वहीं जरिया उससे छीन जाए तो उसकी आर्थिकी पर उसका काफी प्रभाव पड़ता है। ऐसी एक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां बिशन सिंह बिष्ट की दुकान में देर रात आग लग गई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर टीम पंहुची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित दुकान में सब्जी, राशन का सामान व चाय का कारोबार करते थे। इस घटना से पीड़ित के परिवार में मातम छाया है। उनकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। जिससे परिवार पर रोजी रोटी का संकट भी आ गया है। आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने पीड़ित को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। साथ ही कहा है कि शासन प्रशासन से भी आर्थिक मदद करने के लिए वार्ता की जाएगी।

जताया दुख

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पदाधिकारियों जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, जिला महिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, महिला नगर उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, जिला उपाध्यक्ष गोपाल दत्त मासीवाल, कमल साह, प्रकाश पपनोई, अमित पांडे,सूरज रावत, अशोक सिंह बिष्ट,मदन रावत, हिमांशु बिष्ट, अनिल वर्मा, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, नगर उप सचिव जयप्रकाश पांडे, अमन टकवाल, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, दर्शन सिंह पिलखवाल, दीपक बिष्ट, दीपक नायक, जिला प्रभारी यूसुफ तिवारी, जिला प्रचार मंत्री दीक्षित जोशी आदि ने दुख व्यक्त किया है।

Exit mobile version