Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एल०टी० की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, इतने परीक्षार्थी रहें शामिल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज रविवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से सहायक अध्यापक (एलटी) की लिखित परीक्षा आयोजित हुई।

परीक्षा का आयोजन

यह परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। साथ ही पुलिस बल भी अलर्ट मोड पर थी। जानकारी के अनुसार 12 केंद्रों में परीक्षा संपन्न हुई। मुख्य शिक्षा अधिकारी अंबा दत्त बलोदी ने बताया कि परीक्षा में कुल 3046 अभ्यर्थियों में से 2801 पंजीकृत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 245 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।

Exit mobile version