Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मां नंदा देवी मेला 2026: सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को लेकर एसएसपी ने मंदिर परिसर और नगर का लिया जायजा, परखी व्यवस्थाएं

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में आगामी प्रसिद्ध मां नंदा देवी मेला को सकुशल, भव्य और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अल्मोड़ा पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

किया स्थलीय निरीक्षण

इसी क्रम में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने रविवार को नंदा देवी मंदिर परिसर सहित अल्मोड़ा नगर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी घोडके ने नंदा देवी मंदिर समिति के सदस्यों और स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के नियंत्रण, पार्किंग प्रबंधन, सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था जैसे अहम पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। एसएसपी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं।

रहें मौजूद

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) अल्मोड़ा व रानीखेत भावना कैंथोला, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय, यातायात प्रभारी हयात सिंह तथा एलआईयू निरीक्षक मनोज भारद्वाज समेत कई पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version