Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर किया जागरूक


अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में अभी पूरी तरह कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ है। वही विहान सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अल्मोड़ा के कलाकारों ने विकासखंड के कई पड़ावों में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए।

जनता को कोरोना संक्रमण से बचाव का दिया संदेश-

जिसमें कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक तथा गीतों के माध्यम से लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जागरूक किया। जिसमें आज मंगलवार को धौलछीना, मंगलता, सेराघाट तथा बाड़ेछीना बाजार में गीत एवं नुक्कड़ नाटक कर कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जागरूकता का संदेश दिया।

Exit mobile version