Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जनजागरुकता अभियान के तहत किया जागरूक

डॉ मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के आदेशानुसार जनपद स्तर पर वर्तमान में चलाए जा रहे जनजागरुकता अभियान के तहत आज दिनाँक 13.03.2022 को होटल महारानी में भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में तहसील चौखुटिया के समस्त बीमा अभिकर्ताओं को यातायात नियमों, महिला सुरक्षा सम्बन्धी कानून, साईबर अपराध एवं बाल अपराध के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

किया जागरूक-

साइबर अपराधों से संबंधित टोल फ्री नम्बर 1930, गौरा शक्ति एप, पब्लिक आई एप व उत्तराखण्ड ट्रैफिक आई एप के सम्बन्ध में जानकारी के साथ नशे से दूर रहकर जीवन में आगे बढ़ने के सम्बन्ध में जागरुक किया गया।

Exit mobile version