Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: चालाकी से वृद्धा पेंशन निकालने पहुंचा 3 सालों से फरार मफरूर, ऐसे चढ़ा हत्थे

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार वारंटियों की धड़पकड़ जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत थाना दन्या के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-22.09.2025 को न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा से मफ़रूर /अभियुक्त प्रताप सिंह पुत्र गोपाल सिंह, अ0स0- 02/21, धारा- 307 /323/ 325/ 450/ 504/ 506 आईपीसी, निवासी ग्राम-चमवाखासा थाना-दन्या, अल्मोड़ा जो वर्ष 2023 से लगातार फरार चल रहा था। दन्या पुलिस की तत्परता व सतर्कता से आज दिल्ली से उत्तराखंड ग्रामीण बैंक जागेश्वर में वृद्धा पेंशन निकालने आये मफरूर को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।

पूछताछ में बताई यह बात

आरोपी द्वारा बताया गया कि गिरफ्तारी के डर से लगातार पहचान छुपा के स्थान बदल बदल के रह रहा था व वर्तमान में दिल्ली में छिपकर रह रहा था।

गिरफ्तारी पुलिस टीम रहीं शामिल

01- उपनिरीक्षक कमित जोशी ( प्रभारी चौकी जागेश्वर)
02- अपर उ0नि0 चन्द्र सिंह
03- कांस्टेबल प्रदीप कुमार

Exit mobile version